किरण बेदी का जीवन परिचय हिंदी में - Kiran Bedi Wikipedia Biography in Hindi
जब भी देश में नारी को लेकर चर्चा होती है तो हम सबके सामने बस एक ही चेहरा दिखाई देता है और वो हे हमारे देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी का I किरण बेदी के साहस की इतनी बाते है जिस पर कभी हम चर्चा करें तो कभी खत्म ही न हों I एक समय में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गाड़ी को गलत जगह पार्किंग में कड़ी करने पर उठवा लेने वाली किरण बेदी ने अपने जीवन में कभी भी और किसी भी चीज से हार नहीं मानी I किरण बेदी ने कैदियों की दशा को सुधारने समेत कई और भी कार्य किये I उन्होंने महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया, खुद को एक सशक्त राजनेता और समाजिक कार्यकर्ता के रुप में अपने आप को पेश किया है।
कौन है किरण बेदी - Who Kiran Bedi
किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा (IPS ) की सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी और राजनेता हैं। वे प्रथम महिला अधिकारी हैं भारतीय पुलिस सेवा में आने वाली । किरण बेदी (Kiran Bedi) एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने हमारे समाज में महिलाओं की छवि को बदलकर उन्हें आगे बड़ाने की कोशिश की और उस कार्य में वे सफल भी रहीं I एक बेदाग पुलिस कॅरियर के साथ साथ उन्होंने समाज सेवा भी की I और 9 जून को इसी साहसी नारी का जन्मदिन मनाया जाता है I
किरण बेदी का जन्म और परिवार - Kiran Bedi Birth & Kiran Bedi Family
किरण बेदी का जन्म 9 जून, 1949 को अमृतसर में हुआ जो की पंजाब में स्थित है I किरण के पिता का नाम श्री प्रकाश लाल पेशावरिया और माता का नाम श्रीमती प्रेमलता है I उनकी तीन बहने है जिनमे से किरण बेदी दूसरी बहन है I बाकि तीन बहनों का नाम है रीता बेदी, अनु बेदी, शशि बेदी I
किरण बेदी की शिक्षा - Kiran Bedi Education
किरण बेदी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैक्रेड हर्ट कॉन्वेंट स्कूल में की थी जो की अमृतसर में है I उन्होंने यही से एनसीसी में प्रवेश लिया था I इसके बाद 1966 से 1968 तक उन्होंने शासकीय कन्या महाविद्यालय जो की अमृतसर में है, वहा से अंग्रेजी साहित्य ऑनर्स में स्नातक किया और फिर इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से 1968-70 में राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि ली I उन्होंने 1998 में विधि संकाय से कानून की डिग्री हासिल की वो भी दिल्ली विश्वविद्यालय से, लेकिन सेवा उन्होंने पुलिस महानिदेशक के रूप में की I इसके बाद 1993 में उन्होंने सामाजिक विज्ञान विभाग से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की और ये उपाधि उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी (IIT) दिल्ली से की थी I
किरण बेदी की शादी और बच्चे - Kiran Bedi Marriage,Children and About Kiran Bedi
IPS किरण बेदी की शादी एक टेनिस प्लेयर के साथ हुई थी जिनका नाम बृज था I उनकी शादी 9 मार्च, 1972 हुई थी। उनकी मुलाकात टेनिस कोर्ट पर हुई थी। दोनों की टेनिस प्रैक्टिस करने के साथ दोस्ती हुई और फिर उन्होंने ने शादी कर ली। 1975 में उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम सायना है । और 31 January 2016 में कैंसर के कारण उनके पति की मृत्यु हो गई।
किरण बेदी का चुनाव सफ़र - Kiran Bedi Election
किरण ने 2007 में IPS पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में कदम रखा I किरण बेदी अन्ना हजारे के ग्रुप के सक्रिय सदस्यों में से एक हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी कानून और जन लोकपाल विधेयक के लिए एक आंदोलन शुरू किया था I वह 15 जनवरी, 2015 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और 2015 में दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उन्हें चुना गया I
किरण बेदी के पुरस्कार और उपलब्धियां - Kiran Bedi Awards & Achievements
- किरण बेदी को 1968 में एनसीसी कैडेट अधिकारी पुरस्कार दिया गया था ।
- किरण बेदी को 1972 में देश की पहली महिला IPS ऑफिसर बनने सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
- किरण बेदी ने 1976 मे नेशनल वुमन लॉन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता ।
- किरण बेदी ने 1979 में अकाली-निरंकारी संघर्ष के दौरान जो हिंसा हुई थी उसे रोकने में अपनी मुख्या भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा गया था।
- किरण बेदी को 1980 में वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से पुरस्कृत गया।
- किरण बेदी को 1992 में इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड दिया गया था।
- किरण बेदी को 1994 में उत्कृष्ट सरकारी सेवा के लिए रामन मैगसेसे पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
- किरण बेदी को 1995 में लायंस क्लब द्वारा लायंस ऑफ़ द ईयर पुरस्कार दिया गया।
- किरण बेदी को 2004 में अच्छी सेवा करने के लिए यूनाइटेड नेशन मैडल प्रदान किया गया।
- किरण बेदी को 2005 में मदर टेरेसा मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
- किरण बेदी को 2006 में द वीक द्वारा देश की सबसे अधिक प्रशंसित महिला के रुप में नवाजा गया।
- 2009 में आज तक टीवी चैनल के द्दारा महिला उत्कृष्टता पुरस्कार से किरण बेदी को नवाजा गया।
- 2013 में राय यूनिवर्सिटी के द्धारा ऑनरी डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ पब्लिक सर्विस पुरस्कार से किरण बेदी को पुरस्कृत किया गया। 2014 में लो ओरियल पेरिस फेमिना महिला पुरस्कार से किरण बेदी को सम्मानित किया गया।
किरण बेदी से जुड़े चर्चित विवाद – Kiran Bedi Controversy
- 1982 में किरण बेदी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री जो की इंदिरा गांधी थी उनकी कार का चालान काट दिया था उस समय किरण बेदी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी कर रही थी और अवैध पार्किग के अभियान के दौरान उन्होंने ये चालन काटा था और बाद में जांच कमेटी के बोलने के बाद भी किरण बेदी ने सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर करने से साफ़ साफ़ मना कर दिया था।
- 1983 में जनता के लिए अनौपचारिक रूप से गोवा की जोरी ब्रिज का उद्घाटन किया था उस समय भी किरण बेदी को विवादों का सामना करना पड़ा ।
- किरण बेदी का अपनी बेटी की देखभाल के लिए छुट्टी का एप्लाई करना और गोवा सराकर का अधिकारिक तौर पर लीव नहीं देना, और गोवा के सीएम प्रताप सिंह राने का किरण बेदी को बिना अवकाश दिए छुट्टी पर होने की घोषणा करना ।
- लाल किले पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के आदेश देने से भी ये विवादों में रही I
- 1988 में किरण बेदी को वकीलों के विरोध का सामना करना पड़ा, जब तीस हजारी कोर्ट में वकील राजेश अग्निहोत्री को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया था।
- 1992 में भी किरण बेदी को विवाद का सामना करना पड़ा, जब उनकी बेटी ने लेडी होर्डिंग मेडिकल कॉलेज जो की दिल्ली में है वहा पर एडमिशन के लिए मिजोरम निवासी कोटे से आवेदन किया था और फिर मिजोरम छात्रों ने इस पर प्रदर्शन किया और गैर मिजो होने का दावा किया लेकिन उसके बाद बेदी को मिजोरम छोड़ना पड़ा था।
- तिहाड़ जेल में आईजी के पद पर रहते हुए उन पर कैदियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए गए।
- 1993 में सुप्रीम कोर्ट ने एक अंडर ट्रायल कैदी के मेडिकल जांच को अनदेखा करने पर किरण बेदी को अल्टीमेटम दे दिया था तब भी उन्हें लोगों की तीखी टिप्पणियों का शिकार होना पड़ा था ।
- 1994 में, उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स में न्यूज लेटर पब्लिश किया जिसमे दिल्ली सरकार की काफी आलोचना थी जिससे वे काफी विवादों में रहीं I उस समय हुआ ये था के उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बिल क्लिंटन थे उनके द्धारा नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के लिए दो बार न्योता दिया गया था, लेकिन दो बार न्योता भेजने पर भी दिल्ली सरकार ने इसे अस्वीकार कर दिया था।
- तिहाड़ जेल के एक भयंकर अपराधी चार्ल्स सोभराज को किरण बेदी ने टाइपराइटर उपलब्ध करवाया था उस समय भी उन्हें काफी आलोचनाएं सहनी पड़ी थीं ।
- 26 नवंबर 2011 में किरण बेदी पर NGO के फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया उस समय भी काफी वो विवादों से घिरीं रहीं और इसकी शिकायत की थी दिल्ली के वकील देविंदर सिंह चौहान ने ।
प्रमुख पद
- दिल्ली यातायात पुलिस प्रमुख
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्युरो
- डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलीस, मिजोरम
- इंस्पेक्टर जनरल ऑफ प्रिज़न, तिहाड़
- स्पेशल सेक्रेटेरी टू लेफ्टीलेन्ट गवरनर, दिल्ली
- इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलीस, चंडीगढ़
- जाइंट कमिश्नर ऑफ पुलीस ट्रेनीग
- स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलीस इंटेलिजेन्स
- यू.एन. सिविलियन पुलीस एड्वाइजर
- महानिदेशक, होम गार्ड और नागरिक रक्षा
- महानिदेशक, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो
किरण बेदी का इतिहास - Kiran Bedi History
- 1966 में किरण बेदी राष्ट्रीय जूनियर टेनिस चैंपियन बनीं। 1965 से लेकर 1978 के बीच किरण ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में कई खिताब जीते। IPS बनने के बाद बेदी ने दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में अपनी सेवा दी। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एएसपी के रूप में अपना करियर शुरू किया और इसके बाद 1979 में राष्ट्रपति का पुलिस पदक जीता। फिर वे पश्चिम दिल्ली चली गईं, वहा पर उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी लाई। फिर उन्होंने दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों के लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के रूप में यातायात व्यवस्था संभाली । उत्तरी दिल्ली में डीसीपी के पद पे उन्होंने नवज्योति दिल्ली पुलिस फाउंडेन अभियान चलाया जो नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ था बाद में इसका नाम बदलकर 2007 में नवज्योति इंडिया फाउंडेशन रख दिया गया ।
- मई 1993 में किरण बेदी ने दिल्ली के जेल में IG का पद संभाला । उन्होंने तिहाड़ जेल में कई तरह के सुधार किये और 1994 में उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया । 2003 में संयुक्त राष्ट्र में इन्हें पहली भारतीय महिला महासचिव के पुलिस सलाहकार के रूप में बनाया गया। और 22 मई 2016 को, किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद दिया गया था।
किरण बेदी ने क्यों छोड़ा आईपीएस - Why Kiran Bedi left IPS
किरण बेदी ने 2007 में पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था और इसके पीछे भी देश में फैले भ्रष्ट सिस्टम का ही हाथ था I उस समय दिल्ली के उपराज्यपाल ने किरण को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बनने की सिफारिश गृह मंत्रालय की थी लेकिन किरण की जगह वाई. एस. डडवाल को यह पद गृह मंत्रालय देने के पक्ष में था I किरण बेदी 1972 के बैच की थी और वाई. एस. डडवाल 1974 बैच के थे और उन्हें ही फिर दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बनाया गया जिसकी वजह से ही बेदी ने वी.आर.एस. यानी रिटायरमेंट ले लिया था I फिर 26 दिसंबर, 2007 को उन्होंने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली और जिस समय उन्होंने रिटायरमेंट लिया उस समय वो भारतीय पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के IG पद पर मौजूद थीं I
किरण बेदी द्धारा लिखीं गईं किताबें – Kiran Bedi Books
किरण बेदी ने “इट्स ऑलवेज पॉसिबल”, “आय डेयर” और “काइंडली बेटन” नाम की पुस्तक भी लिखी । इसके अलावा एक वृतांत भी लिखा जो है “व्हाट वेंट रोंग” । इसका हिन्दी रुपांतर बनाया गया जिसका नाम है “गलती किसकी” ।
नव ज्योति एवं इंडिया विजन फाउंडेशन
IPS ऑफिसर किरण बेदी ने दो स्वयं सेवी संस्थाओं की स्थापना भी की तथा । ये संस्स्थाएं हैं- नव ज्योति जिसे 1988 में स्थापित किया एवं इंडिया विजन फाउंडेशन जिसे 1994 में स्थापित किया गया । ये दोनों संस्थाएं रोजना हजारों गरीब और बेसहारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षा और स्त्रियों को शिक्षा भी देने का कार्य करती है। नव ज्योति संस्था नशामुक्ति के इलाज, बस्तियों, ग्रामीण क्षेत्रों में,जेल के अंदर महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और परामर्श देने का कार्य करती है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा नशे की रोकथाम के लिए इन्हें “सर्ज साटिरोफ मेमोरियल अवार्ड” से नवाजा गया है।
किरण बेदी के महत्वपूर्ण कार्य - Kiran Bedi Work
दिल्ली में ट्रैफिक कमिश्नर के रहने के दौरान किरण बेदी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गाड़ी का चालान भी काटा था I कानून सभी के लिए बराबर है ये बताकर और अपना कर्तव्य निभाते हुए प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गाड़ी को क्रेन से उठवा दिया इसके बाद सभी ने उन्हें किरण बेदी की जगह क्रेन बेदी कहना शुरू कर दिया थाI
दिल्ली में पुलिस आयुक्त के पद पर रहते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में अकेले ही तलवारें लहराती भीड़ का सामना किया और पुरे देश में संदेश दिया कि किसी ईमानदार अधिकारी को इस तरह से गुंडा तंत्र के दम पर न तो डराया जा सकता है और ना ही धमकाया जा सकता है I
भारत की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ जेल में उनको तैनात किया गया और वहा पर सुधारात्मक क़दम उठाते हुए किरण बेदी ने अपनी एक अलग ही छवि बना ली थी I जब किरण बेदी को उस 7,200 कैदियों वाली तिहाड़ जेल का ig बनाया गया तो वहा पर उन्होंने एक मिशन चलाया जिसमे उन्होंने कैदियों को योग, ध्यान, शिक्षा और संस्कार देने के ऊपर जोर दिया, शिक्षा देकर जेल के कैदियों की जिंदगी में सुधार करने के लिए ये प्रयास किये I यह कार्य करना आसन नहीं था बहुत कठिन था लेकिन किरण बेदी ने उस तिहाड़ जेल का नक्शा बदलकर उसे एक आश्रम की तरह बना दिया जिसके लिए आज भी किरण बेदी को जाना जाता है I
किरण बेदी से जुड़े प्रश्न और उनके उत्तर - Kiran Bedi Question Answer
किरण बेदी का असली नाम क्या है ? - Kiran Bedi Original Name
किरण बेदी का असली नाम किरण पेशावरिया है I
किरण बेदी का जन्म कब हुआ था ? - Biran Bedi Birthday
किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 हो हुआ था I
किरण बेदी का जन्म स्थान कोनसा है ?– Kiran Bedi Birth Place
किरण बेदी का जन्म स्थान अमृतसर है I
किरण बेदी कोनसी राजनीतिक पार्टी से है ?- Political Party
BJP (भारतीय जनता पार्टी)
किरण बेदी के पिता का नाम क्या है ? – Kiran Badi Father Name
किरण बेदी के पिता का नाम प्रकाश लाल पेशावरिया जो एक वस्त्र व्यवसायी थे I
किरण बेदी की माता का नाम क्या है ?– Kiran Badi Mother Name
किरण बेदी की माता का नाम प्रेम लता है I
किरण बेदी की शैक्षणिक योग्यता क्या है ? – Kiran Bedi Education
- अंग्रेज ऑनर्स से ग्रेजुएशन
- राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री
- दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री
- सोशल साइंसेज से पीएचडी
किरण बेदी की बेटी का नाम क्या है ? - Kiran Bedi Daughter
किरण बेदी की बेटी का नाम सायना है I
किरण बेदी उम्र क्या है ?- Kiran Bedi Age
किरण बेदी उम्र 71 साल (2011 के अनुसार )
किरण बेदी के पति का नाम क्या है ?- Kiran Bedi Husband
किरण बेदी के पति का नाम बृज बेदी है जो एक टेनिस खिलाड़ी थे I
किरण बेदी आईपीएस कब बनी ?
किरन बेदी 1972 में आईपीएस बनी थी, और वे भारत की पहली महिला अधिकारी बनी थी I
किरण बेदी की कितनी बहन थी ?
किरण बेदी की तीन और बहनें हैं जिनमें से शशि जो की कनाडा में हैं और वो एक कलाकार हैं। दूसरी रीता है जो एक क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और लेखक है और तीसरी बहन अनु है जो की एक वकील हैं।
0 Comments