नागफनी के फायदे और नुकसान
नागफनी कैक्टस समुदाय की एक प्रजाति या प्रकार है। जिसका तना पत्ते के सामान और गूदेदार होता है। नागफनी एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियां काँटों का रूप ले लेती हैं सामान्य रूप से नागफनी को एक अनुपयोगी कटीली झाड़ी के रूप में जाना जाता है। क्योंकि लोग नागफनी के फायदे नहीं जानते है। कैक्टस या नागफनी के लाभ मानव शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं। नागफनी का फायदा विशेष रूप से सूजन, अनिद्रा, वजन कम करना जैसी समस्याओं में होता है। इसके अलावा नागफनी के गुण हड्डियों को मजबूत करने और हृदय संबंधी कुछ समस्याओं का इलाज करने में भी प्रभावी होते हैं। नागफनी का यह पौधा सबसे पहले मैक्सिको में उगाया गया था है लेकिन यह अब भारत में भी बहुत आसानी से मिल जाता है।
नागफनी स्वाद में कड़वी और प्रकृति में बहुत गर्म होती है। आप नागफनी का उपयोग आहार और अन्य रूप जैसे तेल और जूस के रूप में अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं।
क्या है नागफनी कैक्टस
नागफनी एक कांटेदार झाड़ीनुमा पौधा है जिसे नेपल्स (Nopales) के नाम से भी जाना जाता है जो कैक्टस की एक प्रजाति है। यह मूल रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको में पाया जाता है। जब यह पौधा युवावस्था में होता है तब यह खाने योग्य होता है। लेकिन नागफनी की युवावस्था गुजरने के बाद इसे खाना मुश्किल होता है। इसके अलावा अपने स्वास्थ्य लाभ और खाने योग्य होने के कारण नागफनी का उपयोग कई प्रकार की जेली और कैंडीज बनाने में भी किया जाता है। नागफनी के सभी स्वास्थ्य लाभ इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण होते हैं।
नागफनी के पोषक तत्व
कुछ विशेष स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए नागफनी का व्यापक उपयोग किया जाता है। नागफनी से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण होते हैं। नागफनी को विटामिन और अन्य खनिज पदार्थों का अच्छा स्रोत माना जाता है। नागफनी में कुछ फाइटोकेमिकल्स (phytochemicals) और पॉलीसेकेराइड (polysaccharides) की उच्च मात्रा होती है। इसके अलावा नागफनी में पोटेशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है। यदि विटामिन की बात की जाये तो यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन K, विटामिन बी6 आदि से भरपूर है। नागफनी में खनिज पदार्थ के रूप में तांबा, आयरन और फाइबर जैसे घटक भी मौजूद रहते हैं। जिनके कारण नागफनी का सेवन हमें स्वास्थ्य लाभ दिलाता है।
सूजन दूर करे
नागफनी का उपयोग करना आपको सूजन से राहत दिला सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नागफनी में एंटी-इंफ्लामेटी गुण होते हैं। जिसके कारण यह शरीर के किसी भी हिस्से में आने वाली सूजन के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा शोध से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागफनी से निकाले गए तेल में फेनोलिक और बीटैलेंस (phenolic and betalains) की मौजूदगी होती है। जिसके कारण इस तेल को प्रभावित त्वचा में लगाने से सूजन कम करने में मदद मिलती है। नागफनी तेल के फायदे चोट और कीड़े काटने जैसी स्थिति में आने वाली सूजन को दूर करने में प्रभावी होता है। नागफनी तेल का उपयोग डर्मेटाइटिस और सोराइसिस जैसी त्वचा स्थितियों को भी ठीक कर सकता है।
हृदय स्वस्थ रखे
हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए नागफनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। नागफनी में मौजूद फाइबर की उचित मात्रा शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। जिसके परिणाम स्वरूप शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। शरीर में स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल स्तर के बने रहने से रक्तचाप को नियंत्रित रखा जा सकता है। नागफनी का सेवन करना उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है। जिससे हृदय आघात या हार्ट अटैक जैसी संभावनाओं से बचा जा सकता है।
वजन कम करे
दुनिया में अधिकांश लोग अपने वजन को घटाने के लिए कई प्रकार के प्रयास करते हैं। जिनमें कई प्रकार के घरेलू उपाय, दवाएं और व्यायाम आदि शामिल हैं। लेकिन उन्हें शायद नहीं पता कि जिस नागफनी को वे अनुपयोगी खरपतवार समझते हैं वह उनके वजन को घटाने में मदद कर सकती है। नागफनी को फाइबर का बैंक माना जाता है। इसलिए नागफनी का सेवन करने से आपको लंबे समय तक भोजन करने की आवश्यकता नहीं होती है साथ ही यह आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को भी कम करने में सहायक होता है। यदि आप भी अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं तो नागफनी और इससे बने अन्य उत्पादों का उपभोग कर सकते हैं।
लिवर के लिए
लीवर हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है। यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो लीवर को भी स्वस्थ रखना अनिवार्य है। लिवर को स्वस्थ रखने और अन्य प्रकार के गंभीर संक्रमण से बचाने के लिए आपको विशेष खाद्य पदार्थ या दवाओं की आवश्यकता होती है। लेकिन शायद आपकी तलाश नागफनी पर आकर खत्म हो जाये। क्योंकि नागफनी के औषधीय गुण लीवर को स्वस्थ रखने और इसे संक्रमण क्षति से बचाने में सहायक होते हैं। हमारे द्वारा खाये जाने वाले उच्च वसा युक्त और अधिक मसालेदार भोजन यकृत पर तनाव बढ़ा सकते हैं जिससे आक्सीडेटिव तनाव आ सकता है। इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए आप नागफनी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
मधुमेह के लिए
मधमेह रोगियों के लिए रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन आप अपने रक्त में शर्करा के उचित स्तर को बनाए रखने के लिए नागफनी का प्रयोग कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि नागफनी में मौजूद पोषक तत्व और अन्य घटक रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
त्वचा स्वस्थ रखे
त्वचा को स्वस्थ रखने और त्वचा संक्रमण का इलाज करने में नागफनी का तेल फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह त्वचा की चमक को बढ़ाने में भी सहायक होता है। आप अपनी त्वचा में नागफनी के तेल का इस्तेमाल कर त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचा सकते हैं।
मासिक धर्म के लिए
महिलाओं को मासिक धर्म चक्र के दौरान कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को प्रीमेन्स्ट्रुअल सिंड्रोम जैसे सिरदर्द, स्तनों में सूजन, ऐंठन और अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं। इस प्रकार की समस्याओं का प्रमुख कारण महिलाओं में प्रोस्टाग्लैंडिंस के स्तर में वृद्धि को माना जाता है। लेकिन महिलाएं इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए नागफनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि नागफनी में प्रोस्टाग्लैंडिंस के संश्लेषण या विकास को रोकने की क्षमता होती है।
कैसे खाते हैं
स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने और आहार के रूप में उपभोग करने के लिए नागफनी पूरी तरह सुरक्षित है। यदि इसका बहुत ही कम मात्रा में सेवन किया जाये। आप अपने आहार में नागफनी को कई प्रकार से शामिल कर सकते हैं। लेकिन सामान्य रूप से अधिकांश लोग अपने भोजन के साथ नागफनी को सलाद के रूप में अधिक पसंद करते हैं।
नागफनी की सलाद बनाने के लिए आप सावधानी से युवा नागफनी के पत्ते को तोड़ें और इसमें मौजूद कांटों को साफ कर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से धो लें। फिर नागफनी की हरे रंग की ऊपरी परत को निकाल कर अलग कर दें। क्योंकि इस ऊपरी परत का स्वाद कड़वा होता है। इसके बाद आप नागफनी के आंतरिक अवशेष जो सफेद रंग का होता है उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आप इनका सेवन अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं।
नागफनी के नुकसान
वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ ही नागफनी का सेवन करने से कुछ संभावित नुकसान भी हो सकते हैं। हालांकि इस प्रकार के नुकसान नागफनी का अधिक मात्रा में सेवन करने के दौरान होते हैं। यदि नियंत्रित और सामान्य मात्रा में इसका सेवन किया जाता है तो यह स्वास्थ्य के लिए लाभकरी है। आइए जाने नागफनी का प्रयोग करने से किस प्रकार के नुकसान या साइड इफैक्ट हो सकते हैं।
अधिक मात्रा में नागफनी, नागफनी के तेल और अन्य नागफनी के उत्पादों का इस्तेमाल करने से निम्न प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।
सिरदर्द होना।
जी मिचलाना।
सूजन।
दस्त या मल की वृद्धि।
रक्त शर्करा के स्तर में बहुत अधिक कमी होना।

0 Comments