how to make hand sanitizer at home in easy way I हैण्ड सेनेटाईजर क्या है, इसे घर पर कैसे बनाये

how to make hand sanitizer at home in easy way
हैण्ड सेनेटाईजर क्या है, इसे घर पर कैसे बनाये
 
how to make hand sanitizer at home in easy way I हैण्ड सेनेटाईजर क्या है, इसे घर पर कैसे बनाये


दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा हैण्ड सेनेटाईजर क्या है और इसे घर पर आप कैसे बना सकते है और साथ इस इसे कैसे यूज़ करते है I
दोस्तों जब कोरोना वायरस (COVID-19) जैसी संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने की बात आती है, तो डॉक्टर भी बार-बार हाथ साफ करने की सलाह दे रहे हैं। और हाथ धोने का सबसे अच्छा option अल्कोहल बेस्ड हैण्ड सैनिटाइजर का उपयोग करना होता है। इसी कारण लोगों के बीच हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी काफी बढ़ गया है। नए कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण अब दुकानों में हैंड सैनिटाइज़र की कमी आ गयी है और लोगो को ये मिलने में काफी परेशानी आ रही है, लेकिन आप घर पर ही हैंड सैनिटाइज़र बना सकते हैं इस विडियो में मै आपको घर पर हैण्ड सेनेटाईजर बनाने की पूरी prosses बताऊंगा, जिससे आप इसे घर पर बना सके और use कर सकेंI

तो आइये शुरु करते है दोस्तों, सबसे पहले हम बात करते है के हैण्ड सेनेटाईजर क्या होता है -
हैंड सैनिटाइज़र एक लिक्विड या जेल होता है जिसका use हाथों पर संक्रमण और बेक्टीरिया को कम करने के लिए किया जाता है। जब आप सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करते हैं, तो यह आपके हाथों में मौजूद बैक्टीरिया को मारकर आपके हाथों को अच्छी तरह से साफ करता है। इसे अपने हाथों पर लगाने के बाद आपको अपने हाथों को पानी और साबुन से धोने की जरूरत नहीं है।

अब बात करते है सेनेटाईजर को घर पर कैसे बनाए-
दोस्तों सेनेटाईजर बनाने के लिए आपको 3 चीजों की जरुरत पड़ेगी
1.       आइसोप्रोपिल या रबिंग अल्कोहल (इसको स्पिरिट भी कहते है)
2.       एलोवेरा जेल
3.       एसेंशियल आयल, जैसे कि टी ट्री आयल या लैवेंडर का तेल , या आप इसके बजाय नींबू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं।

अब जानते है इसको बनाने का तरीका –
25% एलोवेरा जेल में 75% आइसोप्रोपिल एल्कोहल मिलाएं।
खुशबू के लिए इसमें कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल या नींबू के रस की मिलाएं।
एक कटोरी में या एक ग्लास मै इन तीनो सामग्रियों को डाल लें।
चम्मच से इसे अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर में ये एक लिक्विड में बदल जायेगा।
अब आपका हैण्ड सैनिटाइज़र तैयार है और आप इसे इस्तेमाल कर सकते है।
इसको use में लेने के लिए एक छोटी बोतल में इसे भर लें, और चाहे तो उसपर हैंड सैनिटाइज़रलिख दें।

दोस्तों इसे बनाते समय कुछ बातों क्या ध्यान रखे जैसे-
1.       इसे साफ जगह पर सैनिटाइजर बनाएं।
2.       हैंड सैनिटाइजर बनाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोये।
3.       सैनिटाइजर बनाते समय सभी तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि वे अच्छी तरह से ना मिल जाएं।
 
अब बात करते है के हैंड सैनिटाइजर का use कैसे करें –
हैंड सैनिटाइजर का use करते समय आपको दो बातों का ध्यान रखना चाहिए
1.       आपको इसे तब तक अपनी त्वचा में रगड़ना है जब तक कि आपके हाथ सूख न जाएं। यदि आपके हाथ चिकने या गंदे हैं, तो आपको हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने से पहले उन्हें साबुन और पानी से धोना चाहिए।
2.       इसे 30 से 60 सेकंड तक अपने हाथों पर रगड़ें । हैंड सेनिटाइज़र को सबसे अधिक कीटाणुओं को मारने में कम से कम 60 सेकंड और कभी-कभी अधिक समय लग सकता है।

दोस्तों अब बात करते है के किस टाइम आपको सेनेटाईजर का use करना बहुत जरुरी है-
1.       वोशरूम जाने के बाद
2.       अपनी नाक पोंछने के बाद, खाँसना, या छींकना
3.       खाने से पहले
4.       ऐसी चीजों को छुने के बाद जिस पर अन्य व्यक्तियों के बार बार हाथ लगते हो

तो ये थी दोस्तों घर पर हैण्ड सेनेटाईजर बनाने की prosses और इसे कैसे use किया जाता है इन सबके बारे में कुछ जानकारी 


Post a Comment

0 Comments