भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने जारी की 105 रिक्त पदों की वेकेंसी जारी, 18 दिसंबर से आवेदन शुरू
दोस्तों भारत
सरकार के परमाणु उर्जा विभाग के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने फिजिकल,
केमिकल और बायोलॉजिकल साइंसेस के क्षेत्र में योग्य युवाओं के
लिए 105 पदों की
घोषणा की है। केंद्र द्वारा 14 दिसंबर 2020 को जारी एक विज्ञापन के अनुसार कई क्षेत्रों में 105 पद से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक उम्मीदवार बीएसआरसी की
वेबसाइट पर, barc.gov.in ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के
द्वारा आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर 2020 से शुरू होगा और आप 15 जनवरी 2021 तक आवेदन कर पाएंगे।
कौन कौन आवेदन कर
सकता है?
किसी भी मान्यता
प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ सम्बन्धित विषय में BA डिग्री और कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ MA डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। और अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स भी
इस वेकेंसी में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन उम्मीदवारों
को निर्धारित तिथि तक अंक पत्र को उपलब्ध और जमा कराना होगा। इसके अलावा
उम्मीदवारों की आयु आवेदन करने की अंतिम तिथि को 28 वर्ष से
ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
सेलेक्शन -
उम्मीदवारों का
चयन एक स्क्रीनिंग टेस्ट और एक इंटरव्यू
के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए एक शॉर्टलिस्टिंग उनके शैक्षणिक प्रदर्शन
तथा योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर ही क्या जाजेगा ।
आवेदन शुल्क -
उम्मीदवारों को
आवेदन के समय 500 रुपये का आवेदन जमा करवाना होगा।
आवेदन शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हो।
अन्य सुविधाएं-
दोस्तों इस
वेकेंसी में चयनित उम्मीदवारों को 31000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी
दिया जाएगा और इस फेलोशिप की अवधि दो वर्ष की होगी और इस अवधि के बाद अच्छा
प्रदर्शन करने वाले को आगे के तीन वर्षों के लिए सीनियर रिसर्च फेलो के तौर पर
पदोन्नत किया जाएगा। इस एसआरएफ के दौरान 35000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी
आपको दिया जाएगा। इसके अलावा हर साल 40000 रुपये का आकस्मिक अनुदान भी आपको
दिया जाएगा और साथ ही, उम्मीदवारों को चिकित्सा सुविधा
सीजीएचएस के अंतर्गत ही दी जाएगी और वही पर आवास की सुविधा भी उपलब्धता के आधार पर
उन्हें दी जाएगी।
0 Comments